सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीरबल की खिचड़ी / Akbar Birbal ki kahaniya

          
Birbal ki khichadi
Akbar Birbal ki kahaniya

एक बार शहंशाह अकबर ने ऐलान किया कि जो भी व्यक्ति इस सर्दी के ठिठुरते मौसम में यमुना नदी के ठंडे पानी में डुबा रहकर रात भर बिताएंगा उसे वह भारी भरकम इनाम देंगे । 

जब सबने सुना कि शहंशाह ने ऐसी घोषणा की है तो किसी में भी यह हिम्मत नहीं हुई कि रात भर ठंडे पानी में रहे परंतु वहां एक धोबी रहता था । जब उसने यह घोषणा सुनी तो वह अकबर के दरबार में आया और शहंशाह की शर्त मान ली ।  

धोबी रात भर यमुना नदी के ठंडे पानी में कंधे तक डुबा रहा । रात में वह महल में जल रहे एक दिये को देखता रहा । जब सुबह हुई तो वह दरबार में आया और शहंशाह अकबर से अपने इनाम की विनती की । शहंशाह अकबर ने धोबी से पूछा - तुम इतनी ठंड में आखिर कैसे यमुना के ठंडे पानी में रात गुजार पाएं ?

धोबी ने कहा - जहाँपनाह मैं रात भर महल में जलते एक दिये को देखता रहा और सारी रात बड़ी मुश्किल से काटी ।


 शहंशाह अकबर गुस्से में धोबी से कहा - अच्छा तो तुम मेरे महल में जल रहे दिये से गर्मी लेते रहे और तुम्हें इनाम चाहिए । सिपाहियों ले जाकर इसको जेल में डाल दो । 

सभी दरबारी बैठे बैठे यह तमाशा देख रहे थे लेकिन बीरबल से एक गरीब पर हो रहे जुल्म को देखा न गया । वह दरबार खत्म होने से पहले ही कुछ काम का बहाना बनाकर घर चले गए और अगले दिन दरबार में भी उपस्थित न हुए । उस दिन दरबार में कुछ आवश्यक चर्चा होनी थी । दरबार खत्म हुआ तो शहंशाह अकबर ने बीरबल को बुलाने के लिए सिपाहियों को भेजा। सिपाही ने आकर शहंशाह को बताया कि बीरबल खिचड़ी बना रहे हैं और उसे खाकर ही आएंगे । 


अगले दिन फिर बीरबल दरबार न आए तब शहंशाह अकबर को उनकी चाल में कुछ संदेह नजर आया और वे स्वयं बीरबल के घर उन्हें बुलाने गए । अकबर जब बीरबल के घर पहुंचे तो देखते हैं कि एक बहुत ऊंचे डंडे पर एक घड़ा बांध कर लटका दिया है और उसके नीचे थोड़ी सी आग जल रही है । पास ही में बीरबल एक खटिए मे लेटे आराम फरमा रहे हैं । 


शहंशाह अकबर ने गुस्से में आकर बीरबल से पूछा यह क्या तमाशा लगा रखा हैं ? बीरबल ने बड़ी ही विनम्रता के साथ कहा - हुजूर ! माफ करें लेकिन यह कोई तमाशा नही बल्कि मैं तो अपने लिए खिचड़ी बना रहा हूँ। 


शहंशाह अकबर तमक कर बोले - ऐसे भी क्या खिचड़ी पकती है ? 

बीरबल बड़ी शालीनता के साथ बोले - हुजूर ! खिचड़ी जरूर पकेगी जैसे दूर नदी में खड़े धोबी को महल के दिये की गर्मी मिली थी ।

शहंशाह अकबर सारी बात समझ गए और उन्हें अपने किये पर बहुत पछतावा हुआ । उन्होंने बीरबल को गले से लगाया और धोबी को रिहा कर उसे बहुत सारा इनाम दिया । 




OTHER STORIES OF AKBAR AND BIRBAL:-

   


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ईश्वर जो करता है अच्छा करता हैं / अकबर बीरबल की कहानियाँ

            Akbar Birbal stories in hindi बीरबल एक ईमानदार और भगवान को मानने वाले व्यक्ति थे । वे प्रतिदिन ईश्वर की आराधना किया करते थे और उनका ईश्वर में पूर्ण विश्वास था । वे हमेशा कहा करते थे कि ईश्वर जो भी करता है वह हमारे भले के लिए ही करता है । शहंशाह अकबर के दरबार में बहुत से ऐसे दरबारी थे जिन्हें बीरबल की ऐसी बातें और बीरबल बिलकुल भी पसंद नहीं थे । वे नहीं चाहते थे कि बीरबल शहंशाह अकबर के खास रहे इसलिए अकबर के दरबार में बीरबल के खिलाफ हमेशा षंडयत्र होते रहते थे । खुद शहंशाह अकबर को भी इस बात का पता था ।  एक बार कि बात है , एक दरबारी जो बीरबल को बिलकुल भी पसंद नहीं करता था ने दरबार में कहा कि ईश्वर ने मेरे साथ कल बहुत बुरा किया । मैं अपने घोड़े के लिए चारा काट रहा था तभी मेरी छोटी ऊँगली कट गई । अब आप ही बताइए बीरबल क्या यह मेरे साथ ईश्वर ने अच्छा किया ? कुछ देर चुप रहने के बाद बीरबल बोले - मेरा अब भी यही मानना है कि ईश्वर जो भी करता है वह अच्छे के लिए करता है  । बीरबल की बात सुनकर वह दरबारी और भी ज्यादा चिढ़ गया और कहा कि एक तो मेरी ऊँगली कट...

वेताल पच्चीसी - चौथी कहानी / Vikram Betal stories in hindi

वेताल पच्चीसी - चौथी कहानी / Vikram Betal stories in hindi     Vikram Betal stories in hindi भोगवती नाम की एक नगरी थी । उसमें रूपसेन राजा राज्य करता था । उसके पास चिंतामणि नाम का एक तोता था।   एक दिन राजा ने उससे पूछा - हमारा ब्याह किसके साथ होगा ? तोते ने कहा - मगध देश की राजकुमारी चन्द्रावती के साथ होगा।   राजा ने ज्योतिषीयों को बुलाकर पूछा तो उन्होंने भी वही कहा। उधर मगध देश की राजकुमारी के पास एक मैना थी । उसका नाम था मदन मञ्जरी । एक दिन राजकुमारी ने उससे पूछा कि मेरा विवाह किसके साथ होगा तो उसने कह दिया कि भोगवती नगर के राजा रूपसेन के साथ । इसके बाद दोनों का विवाह हो गया। रानी के साथ उसकी मैना भी आ गई । राजा-रानी ने तोता-मैना का विवाह करके एक पिंजड़े में बंद कर दिया ।  एक दिन की बात है , तोता-मैना में बहस हो गई।   मैना ने कहा - आदमी बड़ा पापी , दगाबाज और अधर्मी होता है।   तोते ने कहा - स्त्री झूठी, लालची और हत्यारी होती है । दोनों का झगड़ा ज्यादा बढ़ गया तो राजा ने कहा - क्या बात है , तुम आपस में क्यों लड़ रहे हो ? मैना ने...

वेताल पच्चीसी - सातवीं कहानी / Vikram Betal stories in hindi

वेताल पच्चीसी की सातवीं कहानी / Vikram Betal stories in hindi    Vikram Betal         मिथलावती नामक नगरी में गुणधिप नाम का राजा राज्य करता था।  उसकी सेवा करने के लिए दूर देश से एक राजकुमार आया । बहुत कोशिशें करने के बाद भी उसकी मुलाकात राजा से न हुई । जो कुछ वह अपने साथ लाया था , सब बराबर हो गया । एक दिन राजा शिकार खेलने गया । राजकुमार भी साथ हो लिया । चलते-चलते राजा एक वन मे पहुंचा । वहां उसके नौकर-चाकर बिछड़ गए।  राजा के साथ अकेला वह राजकुमार रहा।  उसने राजा को रोका।  राजा ने उसकी ओर देखकर पूछा - तू इतना कमजोर कैसे हो रहा है ? उसने कहा - इसमें मेरे कर्म का दोष है । मैं जिस राजा के पास रहता हूँ वह हजारों को पालता है लेकिन उसकी नज़र मुझपर नहीं पड़ती । राजन् छः बातें आदमी को हल्का करती हैं - खोटे नर की प्रीति , बिना कारण हंसी , स्त्री से विवाद , असज्जन स्वामी की सेवा , गधे की सवारी और बिना संस्कृत की भाषा।  और हे राजा पांच चीजें आदमी के पैदा होते ही विधाता उसके भाग्य में लिख देता है - आयु , कर्म , धन , विद्या और यश ।  राजन् जब त...