सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

भूतिया कुएं की कहानी - Horror well story in hindi

  भूतिया कुएं की कहानी । Horror well story in hindi          Horror well story in hindi क्रिस्टी Krishti नाम की एक प्यारी बच्ची अपनी मम्मी रेचल के साथ रहती थी । क्रिस्टी के पापा नहीं थे इसलिए उसकी मम्मी रेचल ही नौकरी करके क्रिस्टी का पालन-पोषण करती थी । रेचल काम से वापस लौटकर क्रिस्टी को स्कूल से लाती और दोनों घर में साथ में खाना खाते, खेलते , टीवी देखते और बहुत सारी बातें करते थे । दोनों माँ बेटी अपनी जींदगी में बहुत खुश थे । एक बार रेचल क्रिस्टी को स्कूल से लाने गई तो उसकी टीचर ने क्रिस्टी की एक बनाई तस्वीर दिखाई जिसमे वह रेचल और एक बच्ची थी । जो उसका हाथ पकड़ खींच रही थी।   रेचल क्रिस्टी को लेकर घर आ गई। दोनों रात को जब साथ खाना खाने बैठे तो रेचल ने क्रिस्टी से पूछा कि तुमने बताया नहीं कि तुम्हें एक नई दोस्त मिल गई है । क्रिस्टी बोली आपने पूछा ही नहीं तब रेचल ने पूछा कि तुम्हारी नई दोस्त कहां रहती हैं तो क्रिस्टी ने बताया कि वह एक अंधेरे कुएं में रहती हैं । रेचल को क्रिस्टी की बात कुछ अजीब लगी तब उसने कहा कि मैं जब तक किचन का काम खत्म करती...

अघोरी साधुओं की रहस्यमयी दुनिया । Aghori sadhuo ki Rahasmayi Dunia

   अघोरी साधुओं की रहस्यमयी दुनिया । Aghori sadhuo ki Rahasmayi dunia भगवान भोलेनाथ Bhagwan Bholenath को तंत्र शास्त्र का देवता माना जाता है । अघोरी मुख्य रूप से भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं । उन्हें अघोरवाद का जन्मदाता माना जाता है ।        Aghori sadhu image     आधी रात के बाद का समय जब हम नींद की आगोश में रहते हैं उस समय घोर अंधकार में अघोरी-तांत्रिक Aghori Tantrik शमशान में तंत्र क्रियाएं करते हैं । इस समय वे घोर साघना करते हैं । अघोरी का नाम सुनते ही मन में डर उत्पन्न हो जाता है यह उनकी वेशभूषा और रहनसहन के वजह से होता है । अघोर विद्या नहीं बल्कि इसका स्वरूप भयानक है । मूलतः अघोरी उसे कहते है जिसके भीतर अच्छे-बुरे , सुगंध-दुर्गंध , प्रेम-नफ़रत , ईर्ष्या-मोह जैसे भाव मिट जाए । जो किसी में फ़र्क न करें । जो शमशान जैसे घृणित और डरावनी जगह में भी उसी सहजता से रह ले जैसे लोग घरों में रहते हैं । अघोरी लाशों के साथ सहवास भी करता है और मानव मांस का भी भक्षण करते हैं । ऐसा करने का यह तर्क है कि उस व्यक्ति के मन से घृणा निकल जाए ।  अघोरी साधु...

अकबर बीरबल के किस्से - मूर्खों की फेरहिस्त

            AKBAR AND BIRBAL STORIES IN HINDI शहंशाह अकबर घुड़सवारी के इतने शौकीन थे कि पसंद आने पर घोड़ो का मुंहमांगा दाम देने के लिए तैयार रहते थे। दूर दराज के मुल्कों, जैसे अरब , पर्शिया आदि से घोड़ो के विक्रेता मजबूत और आकर्षक घोड़े अकबर के दरबार में लाया करते थे । शहंशाह अपने व्यक्तित्व उपयोग के लिए गए घोड़े की अच्छी कीमत दिया करते थे। जो घोड़े शहंशाह की रूचि के नहीं होते उन्हें सेना के लिए खरीद लिया जाता था ।  एक दिन घोड़ो का एक नया विक्रेता अकबर के दरबार में आया । अन्य व्यापारी भी उसे नहीं जानते थे । उसने दो बेहद आकर्षक घोड़े शहंशाह को बेचे और शहंशाह अकबर से कहा कि वह ऐसे सौ घोड़े लाकर दे सकता है बशर्ते कि उसे आधी रकम पेशगी के रूप में पहले ही दे दी जाए ।  अकबर को घोड़े बहुत पसंद आए थे इसलिए उन्होंने वैसे ही सौ घोड़े लेने का तुरंत मन बना लिया।  शहंशाह अकबर ने अपने खजांची को बुलाकर उसे व्यापारी को पेशगी देने का आदेश दिया । खजांची उस व्यापारी को लेकर खजाने की ओर चल दिया।  दरबार में किसी को भी शहंशाह अकबर की यह बात अच्छी नहीं लगी कि श...

अकबर बीरबल की 20+ किस्से कहानियां

मुगल सम्राट अकबर एक बार जंगल में रास्ता भटक जाते हैं तब महेश दास नाम का एक लड़का उन्हें राह दिखाता है । शहंशाह अकबर उस लड़के की निडरता और बुद्धिमानी से बहुत खुश होते हैं और उसे अपने दरबार आने का न्योता देते है । समय के साथ यह लड़का महेश दास बीरबल के नाम से प्रसिद्ध होते हैं और अकबर के नवरत्नों में से एक होते है । बीरबल अकबर की किसी भी समस्या या सवाल को चुटकियों में हल कर देते है इसलिए वे शहंशाह अकबर के सबसे प्रिय होते हैं।  अकबर बीरबल के किस्से बच्चे से बड़ो सब को बहुत पसंद आता है । यहां आपको अकबर बीरबल के 20+ किस्से कहानियां पढने को मिलेंगे ।  20+ Akbar Birbal stories in hindi :- AKBAR AND BIRBAL STORIES IN HINDI ■  अकबर बीरबल की पहली मुलाकात / Akbar Birbal ki kahaniya ■  अकबर बीरबल के 3 किस्से कहानियां / Akbar Birbal stories in hindi ■   अकबर बीरबल के 5 मजेदार किस्से    ■  तीन तीन गधों का बोझ / Akbar Birbal stories in hindi ■  किसका पानी अच्छा / Akbar Birbal stories in hindi ■  यह हुजूर का दिया हैं / Akbar Birbal stories in hindi ...

अकबर बीरबल की पहली मुलाकात / अकबर बीरबल की कहानियाँ

               Stories of Akbar Birbal in hindi / pehli Mulakat शहंशाह अकबर को शिकार का बहुत शौक था । वे कभी भी शिकार के लिए निकल जाया करते थे । एक बार शहंशाह शिकार पर निकले । वे घोड़ा इतनी तेजी से चला रहे थे कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कुछ सैनिकों को छोड़कर उनकी बाकी सेना बहुत पीछे छूट गई है।  शाम हो गई थी सभी भूख प्यास से व्याकुल थे और समझ चुके थे कि वे रास्ता भटक चुके हैं । अकबर को समझ नहीं आ रहा था कि किस ओर जाएँ । कुछ दुर जाने पर उन्हें एक तिराहा नजर आया । शहंशाह अकबर बहुत खुश हुई कि चलो अब किसी रास्ते से अपनी राजधानी तो पहुंच ही जाऐंगे । अकबर उलझन में था कि जाएं तो जाएं किस ओर ? वे सब सोच रहे थे पर कुछ समझ न आएं । तभी उन्होंने देखा कि एक लड़का किनारे खड़ा उन्हें घूर रहा है । सैनिकों ने उसे पकड़कर अकबर के सामने पेश किया ।  अकबर ने कड़कती आवाज़ में पूछा - ऐ लड़के , कौन सी सड़क आगरा को जाती है ? लड़का मुस्कुराते हुए बोला- जनाब यह सड़क चल नहीं सकतीं तो आगरा कैसे जाएगी । महाराज जाना तो आपकों ही पडेगा और इतना कहकर वह लड़का खिलखिला कर हं...

अकबर बीरबल के 3 किस्से कहानियां / Akbar Birbal stories in hindi

            3 Akbar Birbal stories in hindi         #1 सबसे बड़ा हथियार / अकबर बीरबल के किस्से कहानियां / 3 Akbar Birbal stories in hindi  शहंशाह अकबर और बीरबल के बीच कभी कभी ऐसी बातें भी हुआ करतीं थी कि जिनकी परख करने में जान का खतरा भी था । एक बार अकबर ने बीरबल से पूछा - बीरबल बताओं संसार में सबसे बड़ा हथियार कौन-सा हैं ? बीरबल बोले - आत्मविश्वास । अकबर ने बीरबल का जवाब सुनकर अपने मन में रख लिया और किसी समय इसकी परख करने का निश्चय किया। संयोगवश एक दिन एक हाथी पागल हो गया। ऐसे में हाथी को जंजीरों में जकड़ कर रखा जाता है।   अकबर ने बीरबल के आत्मविश्वास की परख करने के लिए उन्हें बुलावा भेजा और इधर महावत को यह बात समझाई कि जैसे ही बीरबल आए वैसे ही हाथी की जंजीर खोल दी जाए । बीरबल को इस बात का पता नहीं था । वे शहंशाह अकबर से मिलने के लिए दरबार की ओर जा रहे थे तभी पागल हाथी को उनकी तरफ छोड़ दिया गया।  बीरबल अपनी ही मस्ती में चलें जा रहे थे कि उनकी नजर पागल हाथी पर पड़ी जो चिंघाडता हुआ उनकी तरफ ही आ रहा था। बीरबल तो थे ही ...

अकबर बीरबल के 5 मजेदार किस्से / Akbar Birbal stories

  Stories of Akbar Birbal in hindi #1 मासूम सजा / अकबर बीरबल की कहानियाँ / Akbar Birbal stories in hindi एक दिन शहंशाह अकबर ने दरबार में आते ही दरबारियों से पूछा - किसी ने आज मेरी मूछें नोचने की ज़ुर्रत की , उसे क्या सजा दी जानी चाहिए ? दरबारियों में से किसी एक ने कहा उसे सूली पर चढ़ा देना चाहिए , किसी ने कहा उसे फांसी की सजा सुनाई जाए , किसी ने कहा उसका गर्दन धड़ से अलग कर देना चाहिए ।  शहंशाह अकबर उन सबकी बातें सुन गुस्से में लाल हो गए और तब उन्होंने बीरबल से पूछा - बीरबल तुम्हारी क्या राय है ? बीरबल ने कहा - गुस्ताखी माफ़ हुजूर ! लेकिन इस गुनाहगार को सजा के बजाय उपहार देना चाहिए । शहंशाह हल्के से मुस्कुराएं और बोले "क्या मतलब?" "हुजूर ! जो व्यक्ति आपकी मूछें नोचने की ज़ुर्रत कर सकता है वह आपके शहजादे के सिवा और कोई नहीं हो सकता है । उस मासूम गुनाहगार को मिठाई खाने की मासूम सजा दी जानी चाहिए । " बीरबल ने कहा । शहंशाह अकबर ने जोर का ठहाका लगाया और दरबारी बगले झांकने लगे।   # 2 सब बह जाएंगे / अकबर बीरबल की कहानियाँ / Akbar Birbal stories in hindi    एक बार ...