सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भूतिया कुएं की कहानी - Horror well story in hindi

 

भूतिया कुएं की कहानी । Horror well story in hindi    

   
Horror well
Horror well story in hindi

क्रिस्टी Krishti नाम की एक प्यारी बच्ची अपनी मम्मी रेचल के साथ रहती थी । क्रिस्टी के पापा नहीं थे इसलिए उसकी मम्मी रेचल ही नौकरी करके क्रिस्टी का पालन-पोषण करती थी । रेचल काम से वापस लौटकर क्रिस्टी को स्कूल से लाती और दोनों घर में साथ में खाना खाते, खेलते , टीवी देखते और बहुत सारी बातें करते थे । दोनों माँ बेटी अपनी जींदगी में बहुत खुश थे । एक बार रेचल क्रिस्टी को स्कूल से लाने गई तो उसकी टीचर ने क्रिस्टी की एक बनाई तस्वीर दिखाई जिसमे वह रेचल और एक बच्ची थी । जो उसका हाथ पकड़ खींच रही थी।  


रेचल क्रिस्टी को लेकर घर आ गई। दोनों रात को जब साथ खाना खाने बैठे तो रेचल ने क्रिस्टी से पूछा कि तुमने बताया नहीं कि तुम्हें एक नई दोस्त मिल गई है । क्रिस्टी बोली आपने पूछा ही नहीं तब रेचल ने पूछा कि तुम्हारी नई दोस्त कहां रहती हैं तो क्रिस्टी ने बताया कि वह एक अंधेरे कुएं में रहती हैं । रेचल को क्रिस्टी की बात कुछ अजीब लगी तब उसने कहा कि मैं जब तक किचन का काम खत्म करतीं हूँ तब तक तुम अपनी दोस्त के घर की तस्वीर बनाओं कल हम उससे मिलने के लिए जाऐंगे । क्रिस्टी ने एक कुएं की तस्वीर बनाई । रेचल समझ गई कि क्रिस्टी की यह दोस्त कोई सामान्य लड़की नहीं हैं । वह क्रिस्टी को सुलाने के लिए बिस्तर पर ले गई तब क्रिस्टी ने अपनी माँ से पूछा कि माँ क्या मेरे पास अब बहुत कम समय बचा है।  रेचल ने उसे तो डांट कर सुला दिया पर खुद रात भर सो नहीं सकीं।  उसने क्रिस्टी का स्कूल बैग देखा तो उसमें एक लड़की का आई कार्ड मिला जिसकी मम्मी का नाम भी रेचल था । रेचल ने कल ही उस पते पर जाने का निर्णय लिया। 


रेचल और क्रिस्टी जब उस पते पर गए तो उन्हें पता चला कि मिसेज रेचल ने उस बच्ची को बीस साल पहले गोद लिया था लेकिन उसकी मनहूसियत के वज़ह से उसे जंगल के एक पुराने कुएं में धक्कादेकर मार डाला था।  यह सब सुनकर रेचल बहुत डर गई । तभी मिसेज़ रेचल के घर काले बादल मंडराने लगे और अचानक से रेचल और क्रिस्टी उस कुएं के पास पहुंच गए जहां क्रिस्टी अपनी भूत दोस्त से मिला करती थी । वह भूत बच्ची उस कुएं से निकली और जोर जोर से हंसने लगीं । उसका पूरा शरीर सफेद था और बाल गीले थे । रेचल का कलेजा मुंह को आ गया उसने क्रिस्टी को छुपा लिया और उस भूत बच्ची से पूछा कि तुम क्या चाहती हो ? भूत बच्ची ने कहा - मैं क्रिस्टी को अपने साथ ले जाना चाहती हूँ । 

   
Horror well story
भूतिया कुएं की कहानी

रेचल ने कहा - नहीं नहीं मैं ऐसा नहीं होने दूंगी । तब उस भूत ने कहा - तुम मेरी भी मां हो और हंसने लगीं । रेचल ने समझदारी से काम लिया और उस भूत बच्ची को अपने प्यार के बहकावे में फंसा कर उसे सुलाने का नाटक किया दूसरी ओर चर्च के फादर को फोन कर उस जंगल वाले कुएं में बुलवाया । उधर मिसेज रेचल भी वहां आ पहुंची और बताया कि हमें उसका अंतिम संस्कार करना होगा तभी उसकी आत्मा मुक्त होगी।  फादर के आदमियों ने कुएं में से भुतहा बच्ची की अस्थियाँ निकाली और उसका अंतिम संस्कार किया जिससे वह भुत बच्ची मुक्त हो गई  ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वेताल पच्चीसी - सातवीं कहानी / Vikram Betal stories in hindi

वेताल पच्चीसी की सातवीं कहानी / Vikram Betal stories in hindi    Vikram Betal         मिथलावती नामक नगरी में गुणधिप नाम का राजा राज्य करता था।  उसकी सेवा करने के लिए दूर देश से एक राजकुमार आया । बहुत कोशिशें करने के बाद भी उसकी मुलाकात राजा से न हुई । जो कुछ वह अपने साथ लाया था , सब बराबर हो गया । एक दिन राजा शिकार खेलने गया । राजकुमार भी साथ हो लिया । चलते-चलते राजा एक वन मे पहुंचा । वहां उसके नौकर-चाकर बिछड़ गए।  राजा के साथ अकेला वह राजकुमार रहा।  उसने राजा को रोका।  राजा ने उसकी ओर देखकर पूछा - तू इतना कमजोर कैसे हो रहा है ? उसने कहा - इसमें मेरे कर्म का दोष है । मैं जिस राजा के पास रहता हूँ वह हजारों को पालता है लेकिन उसकी नज़र मुझपर नहीं पड़ती । राजन् छः बातें आदमी को हल्का करती हैं - खोटे नर की प्रीति , बिना कारण हंसी , स्त्री से विवाद , असज्जन स्वामी की सेवा , गधे की सवारी और बिना संस्कृत की भाषा।  और हे राजा पांच चीजें आदमी के पैदा होते ही विधाता उसके भाग्य में लिख देता है - आयु , कर्म , धन , विद्या और यश ।  राजन् जब त...

वेताल पच्चीसी की पहली कहानी / Vikram Betal stories in hindi

   वेताल पच्चीसी की पहली कहानी / Vikram Betal stories in hindi         Vikram Betal stories in hindi काशी में प्रतापमुकुट नामक राजा राज्य करता था।  उसके वज्रमुकुट नाम का एक पुत्र था । एक दिन राजकुमार दीवान के लड़के के साथ जंगल में शिकार खेलने के लिए गया । घूमते-घूमते उन्हें एक तालाब दिखा ।  उसके पानी में कमल खिले थे और हंस किलोल कर रहे थे । किनारों पर घने पेड़ थे , जिनपर पक्षी चहचहा रहे थे । दोनों मित्र वहां रूक गए और तालाब के पानी में हाथ मुंह धोकर महादेव के मंदिर गए । घोड़ो को उन्होंने मंदिर के बाहर बांध दिया । वो मंदिर में दर्शन करके बाहर आए तो देखते क्या है कि एक राजकुमारी अपनी सहेलियों के साथ तालाब में स्नान करने आई थी । दीवान का लड़का तो वही एक पेड़ के नीचे बैठा रहा , पर राजकुमार से न रहा गया । वह आगे बढ़ गया । राजकुमारी ने उसकी तरफ देखा तो वह उसपर मोहित हो गया । राजकुमारी भी उसकी तरफ देखती रही । फिर उस राजकुमारी ने अपने जुड़े में से कमल का फूल निकाला , उसे अपने कान से लगाया , दांत से कुतरा , पैर के नीचे दबाया और फिर छाती से लगा , अपनी सहेलि...

वेताल पच्चीसी - चौथी कहानी / Vikram Betal stories in hindi

वेताल पच्चीसी - चौथी कहानी / Vikram Betal stories in hindi     Vikram Betal stories in hindi भोगवती नाम की एक नगरी थी । उसमें रूपसेन राजा राज्य करता था । उसके पास चिंतामणि नाम का एक तोता था।   एक दिन राजा ने उससे पूछा - हमारा ब्याह किसके साथ होगा ? तोते ने कहा - मगध देश की राजकुमारी चन्द्रावती के साथ होगा।   राजा ने ज्योतिषीयों को बुलाकर पूछा तो उन्होंने भी वही कहा। उधर मगध देश की राजकुमारी के पास एक मैना थी । उसका नाम था मदन मञ्जरी । एक दिन राजकुमारी ने उससे पूछा कि मेरा विवाह किसके साथ होगा तो उसने कह दिया कि भोगवती नगर के राजा रूपसेन के साथ । इसके बाद दोनों का विवाह हो गया। रानी के साथ उसकी मैना भी आ गई । राजा-रानी ने तोता-मैना का विवाह करके एक पिंजड़े में बंद कर दिया ।  एक दिन की बात है , तोता-मैना में बहस हो गई।   मैना ने कहा - आदमी बड़ा पापी , दगाबाज और अधर्मी होता है।   तोते ने कहा - स्त्री झूठी, लालची और हत्यारी होती है । दोनों का झगड़ा ज्यादा बढ़ गया तो राजा ने कहा - क्या बात है , तुम आपस में क्यों लड़ रहे हो ? मैना ने...