सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अकबर बीरबल के 5 मजेदार किस्से / Akbar Birbal stories


 
Akbar Birbal stories
Stories of Akbar Birbal in hindi

#1 मासूम सजा / अकबर बीरबल की कहानियाँ / Akbar Birbal stories in hindi

एक दिन शहंशाह अकबर ने दरबार में आते ही दरबारियों से पूछा - किसी ने आज मेरी मूछें नोचने की ज़ुर्रत की , उसे क्या सजा दी जानी चाहिए ?

दरबारियों में से किसी एक ने कहा उसे सूली पर चढ़ा देना चाहिए , किसी ने कहा उसे फांसी की सजा सुनाई जाए , किसी ने कहा उसका गर्दन धड़ से अलग कर देना चाहिए । 

शहंशाह अकबर उन सबकी बातें सुन गुस्से में लाल हो गए और तब उन्होंने बीरबल से पूछा - बीरबल तुम्हारी क्या राय है ?

बीरबल ने कहा - गुस्ताखी माफ़ हुजूर ! लेकिन इस गुनाहगार को सजा के बजाय उपहार देना चाहिए ।

शहंशाह हल्के से मुस्कुराएं और बोले "क्या मतलब?"

"हुजूर ! जो व्यक्ति आपकी मूछें नोचने की ज़ुर्रत कर सकता है वह आपके शहजादे के सिवा और कोई नहीं हो सकता है । उस मासूम गुनाहगार को मिठाई खाने की मासूम सजा दी जानी चाहिए । " बीरबल ने कहा ।

शहंशाह अकबर ने जोर का ठहाका लगाया और दरबारी बगले झांकने लगे।  



#2 सब बह जाएंगे / अकबर बीरबल की कहानियाँ / Akbar Birbal stories in hindi  


एक बार शहंशाह अकबर और बीरबल शिकार खेलने गए थे । उनके साथ कुछ सैनिक और सेवक भी थे । शिकार से लौटते समय एक गांव से गुजरते हुए शहंशाह अकबर को उस गांव के बारे में जानने की इच्छा जागी । उन्होंने बीरबल से पूछा तो बीरबल ने कहा - हुजूर ! मैं तो इस गांव के बारे में कुछ नहीं जानता , लेकिन इस गांव के किसी बाशिन्दे से पूछकर बताता हूँ।  


बीरबल ने एक आदमी को बुलाकर पूछा - क्यों भाई , इस गांव में तो सब ठीक-ठाक है न ?

उस आदमी ने शहंशाह अकबर को पहचान लिया और कहा - " हुजूर , आपके राज में कोई कमी कैसे हो सकती हैं "

'तुम्हारा नाम क्या है ?' शहंशाह ने पूछा 

'गंगा'

'तुम्हारे पिता का नाम ?'

'जमुना'

'और माँ का नाम सरस्वती?' शहंशाह ने पूछा 

'नही नर्मदा '


यह सुनकर बीरबल ने तुरन्त चुटकी ली और बोले - हुजूर , तुरंत पीछे हट जाइए । यदि आपके पास नाव हो तो ही आगे बढें वरना नदियों के इस गाँव में डूब जाने का खतरा है । 

यह सुनकर शहंशाह अकबर ठहाके मारकर हंसने लगें ।


#3 पान वाले को चूना / अकबर बीरबल की कहानियाँ / Akbar Birbal stories in hindi



एक बार शहंशाह अकबर को पान खाने की तलब हुई । उन्होंने अपने एक खास पान वाले को पान बनाने के लिए कहा । उसने पान बनाकर शहंशाह को दिया । शहंशाह ने चुपचाप पान खाया और उस पान वाले को अगले दिन आधा किलो चूना दरबार में लेकर आने के लिए कहा। वह समझ नहीं सका कि आखिर शहंशाह ने ऐसा क्यों कहा परंतु फिर भी वह चुपचाप चूना लाने चला गया ।

उसने दूकानदार से आधा किलो चूना मांगा । दुकानदार ने पूछा इतना चूना क्यों ले रहे हो ? पान वाले ने दुकानदार को शहंशाह को पान खिलाने की बात बताई । दुकानदार को समझते देर न लगी कि कुछ गड़बड़ है । उसने पान वाले को समझाया कि शहंशाह के सामने चूना लेकर जाने से पहले खूब सारा घी पीकर जाए।  पान वाले ने दुकानदार की सलाह मानी और घी पीकर दरबार में पेश हुआ। 


दरबार में शहंशाह अकबर ने पान वाले को चूना खाने को कहा । पान वाला हैरान रह गया।  उसे विश्वास नहीं हुआ कि शहंशाह ने उसे इतना चूना खाने के लिए मंगवाया था। लेकिन वह तो तैयार था ही उसने सारा चूना खा लिया । जब उसे कुछ नहीं हुआ तो अकबर ने कारण जानना चाहा । पान वाले ने दुकानदार और अपनी बात बता दी । अब शहंशाह उस दुकानदार से मिलने के लिए उतावले हो उठे जिसने उनके मन कि बात जान ली । 

शहंशाह ने हुक्म दिया कि उस दुकानदार को अगले दिन दरबार में पेश किया जाए । अगले दिन वैसा ही हुआ । शहंशाह अकबर ने दुकानदार से पूछा कि वह कैसे उनके मन कि बात जान गया । तब दुकानदार ने कहा कि - हुजूर , यह पान वाला जब मेरे पास आधा किलो चूना खरीदने आया तब मैंने इससे पूछा कि इतने चूने का क्या करोगे ?


इसने मुझे बताया कि इसने आपको पान बनाकर खिलाया और आपने चूना लाने का आदेश दिया । तब मुझे समझते देर न लगी कि इसने जरूर आपके पान में ज्यादा चूना मिलाया होगा , जिससे आपके मुंह में छाले पड़ गये और इसी बात का एहसास करवाने के लिए आपने इसे चूना लाने के लिए कहा । मैने इसे सलाह दी कि दरबार में जाने से पहले खूब सारा घी पी लेना, जिससे तुम्हें चूना खाना भी पड़े तो असर कम हो जाएगा ।



वह दुकानदार और कोई नहीं बल्कि बीरबल थे । 



#4 टेढा सवाल / अकबर बीरबल की कहानियाँ / Akbar Birbal stories in hindi


एक बार शहंशाह अकबर और बीरबल वन-विहार के लिए गए । एक टेढ़े पेड़ की ओर इशारा करके शहंशाह अकबर ने बीरबल से पूछा - यह दरख्त टेढ़ा क्यों है?

बीरबल ने जवाब दिया - यह दरख्त तमाम दरख्तों का साला है इसलिए टेढ़ा है।  


शहंशाह अकबर ने फिर पूछा - तुम ऐसा कैसे कह सकते हो?


बीरबल - क्योंकि दुनिया में यह बात मसहूर है कि कुत्ते की दुम और साले हमेशा टेढ़े होते है ।


'मेरा साला भी टेढ़ा है ?' शहंशाह ने पूछा ।


'जी हुजूर ! ' बीरबल बोले ।


शहंशाह ने कहा कि फिर मेरे साले को फांसी पर लटका दो ।


एक दिन बीरबल ने फांसी लगाने के लिए तीन तक्ते बनवाया । एक सोने का एक चांदी का और एक लोहे का । शहंशाह अकबर ने बीरबल से पूछा यह तीन तक्ते किसलिए बीरबल ?
बीरबल ने कहा - एक सोने का आपके लिए , चांदी का मेरे लिए और लोहे का तख्ता सरकारी साले के लिए।  

शहंशाह अकबर ने अचरज से पूछा - मुझे और तुम्हें फांसी क्यों ?

बीरबल ने कहा - क्यों नहीं जहाँपनाह , आखिर हम भी तो किसी के साले है ।  शहंशाह हंसने लगे और सरकारी साले के जान में जान आई । वह बाइज़्ज़त बरी हुए ।



#5 आदमी एक रूप तीन / अकबर बीरबल की कहानियाँ / Akbar Birbal stories in hindi 

          
Akbar Birbal image
5 Akbar Birbal stories in hindi


एक बार शहंशाह अकबर ने बीरबल से पूछा - क्या तुम हमें एक आदमी में तीन तरह की खूबियाँ दिखा सकते हो ?


बीरबल ने कहा - जी हुजूर, पहले तोते की , दूसरी शेर की और तीसरी गधे की । परंतु आज नहीं कल । 


'ठीक है , तुम्हें कल का समय देता हूँ ' शहंशाह अकबर ने कहा ।

अगले दिन दरबार में बीरबल एक आदमी को पालकी में डालकर लाया और उसे पालकी से बाहर निकाला । फिर उस आदमी को एक गिलास में शराब दिया । शराब पीकर वह आदमी शहंशाह से डरकर विनती करने लगा - हुजूर मुझे माफ कर दे मैं एक गरीब आदमी हूँ । बीरबल ने शहंशाह को बताया कि यह तोते की बोली हैं ।


कुछ देर बाद उस आदमी को एक गिलास और शराब दिया तो वह नशे में बोला - अरे जाओ , तुम दिल्ली के शहंशाह हो तो मैं भी अपने घर का शहंशाह हूँ । हमें ज्यादा नखरे न दिखाओं ।

बीरबल ने बताया "यह शेर की बोली हैं " । कुछ देर बाद उस आदमी को और एक गिलास शराब दिया तो वह एक तरफ गिर गया और नशे में उटपटांग बड़बड़ाने लगा । बीरबल ने उसे एक लात मारते हुए कहा - हुजूर यह गधे की बोली हैं । 


शहंशाह अकबर एक बार फिर बीरबल से बहुत खुश हुए और उन्हें बहुत सारा इनाम दिया ।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ईश्वर जो करता है अच्छा करता हैं / अकबर बीरबल की कहानियाँ

            Akbar Birbal stories in hindi बीरबल एक ईमानदार और भगवान को मानने वाले व्यक्ति थे । वे प्रतिदिन ईश्वर की आराधना किया करते थे और उनका ईश्वर में पूर्ण विश्वास था । वे हमेशा कहा करते थे कि ईश्वर जो भी करता है वह हमारे भले के लिए ही करता है । शहंशाह अकबर के दरबार में बहुत से ऐसे दरबारी थे जिन्हें बीरबल की ऐसी बातें और बीरबल बिलकुल भी पसंद नहीं थे । वे नहीं चाहते थे कि बीरबल शहंशाह अकबर के खास रहे इसलिए अकबर के दरबार में बीरबल के खिलाफ हमेशा षंडयत्र होते रहते थे । खुद शहंशाह अकबर को भी इस बात का पता था ।  एक बार कि बात है , एक दरबारी जो बीरबल को बिलकुल भी पसंद नहीं करता था ने दरबार में कहा कि ईश्वर ने मेरे साथ कल बहुत बुरा किया । मैं अपने घोड़े के लिए चारा काट रहा था तभी मेरी छोटी ऊँगली कट गई । अब आप ही बताइए बीरबल क्या यह मेरे साथ ईश्वर ने अच्छा किया ? कुछ देर चुप रहने के बाद बीरबल बोले - मेरा अब भी यही मानना है कि ईश्वर जो भी करता है वह अच्छे के लिए करता है  । बीरबल की बात सुनकर वह दरबारी और भी ज्यादा चिढ़ गया और कहा कि एक तो मेरी ऊँगली कट...

वेताल पच्चीसी - चौथी कहानी / Vikram Betal stories in hindi

वेताल पच्चीसी - चौथी कहानी / Vikram Betal stories in hindi     Vikram Betal stories in hindi भोगवती नाम की एक नगरी थी । उसमें रूपसेन राजा राज्य करता था । उसके पास चिंतामणि नाम का एक तोता था।   एक दिन राजा ने उससे पूछा - हमारा ब्याह किसके साथ होगा ? तोते ने कहा - मगध देश की राजकुमारी चन्द्रावती के साथ होगा।   राजा ने ज्योतिषीयों को बुलाकर पूछा तो उन्होंने भी वही कहा। उधर मगध देश की राजकुमारी के पास एक मैना थी । उसका नाम था मदन मञ्जरी । एक दिन राजकुमारी ने उससे पूछा कि मेरा विवाह किसके साथ होगा तो उसने कह दिया कि भोगवती नगर के राजा रूपसेन के साथ । इसके बाद दोनों का विवाह हो गया। रानी के साथ उसकी मैना भी आ गई । राजा-रानी ने तोता-मैना का विवाह करके एक पिंजड़े में बंद कर दिया ।  एक दिन की बात है , तोता-मैना में बहस हो गई।   मैना ने कहा - आदमी बड़ा पापी , दगाबाज और अधर्मी होता है।   तोते ने कहा - स्त्री झूठी, लालची और हत्यारी होती है । दोनों का झगड़ा ज्यादा बढ़ गया तो राजा ने कहा - क्या बात है , तुम आपस में क्यों लड़ रहे हो ? मैना ने...

वेताल पच्चीसी - सातवीं कहानी / Vikram Betal stories in hindi

वेताल पच्चीसी की सातवीं कहानी / Vikram Betal stories in hindi    Vikram Betal         मिथलावती नामक नगरी में गुणधिप नाम का राजा राज्य करता था।  उसकी सेवा करने के लिए दूर देश से एक राजकुमार आया । बहुत कोशिशें करने के बाद भी उसकी मुलाकात राजा से न हुई । जो कुछ वह अपने साथ लाया था , सब बराबर हो गया । एक दिन राजा शिकार खेलने गया । राजकुमार भी साथ हो लिया । चलते-चलते राजा एक वन मे पहुंचा । वहां उसके नौकर-चाकर बिछड़ गए।  राजा के साथ अकेला वह राजकुमार रहा।  उसने राजा को रोका।  राजा ने उसकी ओर देखकर पूछा - तू इतना कमजोर कैसे हो रहा है ? उसने कहा - इसमें मेरे कर्म का दोष है । मैं जिस राजा के पास रहता हूँ वह हजारों को पालता है लेकिन उसकी नज़र मुझपर नहीं पड़ती । राजन् छः बातें आदमी को हल्का करती हैं - खोटे नर की प्रीति , बिना कारण हंसी , स्त्री से विवाद , असज्जन स्वामी की सेवा , गधे की सवारी और बिना संस्कृत की भाषा।  और हे राजा पांच चीजें आदमी के पैदा होते ही विधाता उसके भाग्य में लिख देता है - आयु , कर्म , धन , विद्या और यश ।  राजन् जब त...