सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वेताल पच्चीसी तीसरी कहानी / Vikram Betal stories in hindi




वेताल पच्चीसी - तीसरी कहानी / Vikram Betal stories in hindi 


    
Vikram Betal stories in hindi
Vikram Betal stories in hindi


वर्धमान नगर में रूपसेन नामक राजा राज्य करता था । एक दिन उसके दरबार में वीरवर नामक राजपूत नौकरी के लिए आया। राजा ने पूछा कि तुम्हें ख़र्च के लिए क्या चाहिए तो उसने कहा कि "हजार तोले सोना" । सुनकर सबको बड़ा आश्चर्य हुआ । 
राजा ने पूछा - तुम्हारे घर में कौन-कौन हैं ?

वीरवर बोला - मेरी स्त्री , बेटा और बेटी ।

राजा को और भी अचम्भा हुआ कि चार लोग इतने धन का क्या करेंगे । फिर भी राजा ने उसे अपनी सेवा में रख लिया ।

उस दिन से वीरवर रोज भंडारी से एक तोले सोना लेकर घर आता था । उसमें से आधा ब्राह्मणों में बाँट देता, बाकी के दो हिस्से करके एक मेहमानों , वैराग्यियों और संन्यासीयो को दे देता और दूसरे से भोजन बनवाकर पहले गरीबों को खिलाता , उसके बाद जो कुछ भी बचता , उसे अपने स्त्री-बच्चों को खिलाता और आप खाता । काम था राजा के प्रमुख अंगरक्षक का । शाम होते ही ढाल-तलवार लेकर राजा के पंलग की चौकीदारी करता । राजा को जब भी उसकी जरूरत होती वह हाज़िर होता ।


एक रात करीब आधी रात का समय था , राजा को मरघट की ओर से किसी के रोने की आवाज आई । उन्होंने वीरवर को पुकारा । वीरवर तुरंत हाज़िर हुआ। 


राजा ने कहा - जाओं पता लगाकर आओं कि इतनी रात को कौन रो रहा है ? और क्यों रो रहा हैं ?


वीरवर तत्काल वहां से चल दिया । मरघट में जाकर देखता है कि एक स्त्री सिर से पांव तक गहनों से लदी हैं, कभी नाचती है , कभी कुदती है और सिर पीट-पीट कर रोती है । लेकिन उसके आखों से एक बूँद आंसू तक नहीं निकलती ।


वीरवर ने स्त्री से पूछा - तुम कौन हो ? क्यों रोती हो ?

उसने कहा - मैं राज-लक्ष्मी हूँ । मेरे रोने का कारण है कि राजा रूपसेन के यहां खोटे काम होते हैं , इसलिए वहां दरिद्रता का डेरा पड़ने वाला है । मैं वहां से चली जाऊंगी और राजा दुखी होकर एक महीने में मर जाएगा ।


यह सुनकर वीरवर बोला - इससे बचने का कोई उपाय हैं ?


राज-लक्ष्मी बोली - हाँ , यहां से पूरब में एक योजन पर एक देवी का मंदिर है । अगर तुम उस देवी पर अपने पुत्र का शीश चढ़ा दो तो विपदा टल सकतीं हैं । फिर राजा सौ बरस तक बेखटके राज्य करेगा ।


वीरवर घर आया और अपनी स्त्री को जगा कर सारा हाल बताया । स्त्री ने बेटे को जगाया , बेटी भी जाग गई । जब बालक ने यह बात सुनी तो खुश होकर बोला - आप मेरा सिर काटकर जरूर चढ़ाए।  एक तो आपकी आज्ञा दूसरा स्वामी का काम, तीसरे यह सिर देवी पर चढ़े इससे अच्छी और क्या बात होगी । आप जल्दी करे ।

वीरवर ने अपनी स्त्री से कहा - अब तुम बताओ ।

वह बोली - स्त्री का धर्म उसके पति की सेवा करने में हैं ।

 चारों जने देवी के उस मंदिर में पहुंचे ।


वीरवर ने कहा - हे देवी! मैं अपने बेटे की बलि देता है । मेरे राजा की आयु सौ बरस हो । 

इतना कहकर उसने इतनी जोर से खांडा मारा कि लडके का सिर धड़ से अलग हो गया । भाई का यह हाल देखकर बहन ने भी अपना सिर खांडे से अलग कर दिया । बेटा बेटी का यह हाल देखकर दुखी माँ ने भी उन्हीं का रास्ता पकड़ा और अपना सिर काट दिया । वीरवर ने सोचा अब मैं रहकर क्या करूंगा ।  उसने भी अपना सिर काट लिया । उधर राजा को जब इस बात का पता चला तो वह वहां गया । उसे बड़ा दुख हुआ कि उसके कारण चार प्राणियों की जान चली गई ।  उसने सोचा कि ऐसे राज्य करने से धिक्कार है । यह सोच उसने अपना सिर काटने के लिए तलवार जैसे ही उठाया कि देवी प्रकट हुई और उसका हाथ पकड़ लिया।  

देवी बोली - राजन् मैं तेरे साहस से प्रसन्न हूँ । तू जो वर मांगेगा , वह दूंगी। 


राजा ने कहा - देवी , अगर आप प्रसन्न है तो इन चारों को जीवित कर दे ।


देवी ने अमृत छिड़ककर उन चारों को जीवित कर दिया।  


इतना कहकर वेताल बोला - राजा बताओं इसमें सबसे ज्यादा पुण्य किसको मिला ?


विक्रम बोले- राजा को ।

वेताल - कैसे ?

विक्रम - इसलिए कि नौकर का राजा के लिए जान देना उसका धर्म हैं लेकिन राजा का नौकर के लिए राज-पाट छोड़कर जान को तिनके की तरह समझना बहुत बड़ी बात है।   


यह सुनकर वेताल गायब होकर फिर से पेड़ पर जा लटका ।  राजा विक्रमादित्य फिर उसे पेड़ से पकड़कर लाया तो वेताल ने चौथी कहानी सुनाई । 



चौथी कहानी पढें अगले पोस्ट में ...









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ईश्वर जो करता है अच्छा करता हैं / अकबर बीरबल की कहानियाँ

            Akbar Birbal stories in hindi बीरबल एक ईमानदार और भगवान को मानने वाले व्यक्ति थे । वे प्रतिदिन ईश्वर की आराधना किया करते थे और उनका ईश्वर में पूर्ण विश्वास था । वे हमेशा कहा करते थे कि ईश्वर जो भी करता है वह हमारे भले के लिए ही करता है । शहंशाह अकबर के दरबार में बहुत से ऐसे दरबारी थे जिन्हें बीरबल की ऐसी बातें और बीरबल बिलकुल भी पसंद नहीं थे । वे नहीं चाहते थे कि बीरबल शहंशाह अकबर के खास रहे इसलिए अकबर के दरबार में बीरबल के खिलाफ हमेशा षंडयत्र होते रहते थे । खुद शहंशाह अकबर को भी इस बात का पता था ।  एक बार कि बात है , एक दरबारी जो बीरबल को बिलकुल भी पसंद नहीं करता था ने दरबार में कहा कि ईश्वर ने मेरे साथ कल बहुत बुरा किया । मैं अपने घोड़े के लिए चारा काट रहा था तभी मेरी छोटी ऊँगली कट गई । अब आप ही बताइए बीरबल क्या यह मेरे साथ ईश्वर ने अच्छा किया ? कुछ देर चुप रहने के बाद बीरबल बोले - मेरा अब भी यही मानना है कि ईश्वर जो भी करता है वह अच्छे के लिए करता है  । बीरबल की बात सुनकर वह दरबारी और भी ज्यादा चिढ़ गया और कहा कि एक तो मेरी ऊँगली कट...

वेताल पच्चीसी - चौथी कहानी / Vikram Betal stories in hindi

वेताल पच्चीसी - चौथी कहानी / Vikram Betal stories in hindi     Vikram Betal stories in hindi भोगवती नाम की एक नगरी थी । उसमें रूपसेन राजा राज्य करता था । उसके पास चिंतामणि नाम का एक तोता था।   एक दिन राजा ने उससे पूछा - हमारा ब्याह किसके साथ होगा ? तोते ने कहा - मगध देश की राजकुमारी चन्द्रावती के साथ होगा।   राजा ने ज्योतिषीयों को बुलाकर पूछा तो उन्होंने भी वही कहा। उधर मगध देश की राजकुमारी के पास एक मैना थी । उसका नाम था मदन मञ्जरी । एक दिन राजकुमारी ने उससे पूछा कि मेरा विवाह किसके साथ होगा तो उसने कह दिया कि भोगवती नगर के राजा रूपसेन के साथ । इसके बाद दोनों का विवाह हो गया। रानी के साथ उसकी मैना भी आ गई । राजा-रानी ने तोता-मैना का विवाह करके एक पिंजड़े में बंद कर दिया ।  एक दिन की बात है , तोता-मैना में बहस हो गई।   मैना ने कहा - आदमी बड़ा पापी , दगाबाज और अधर्मी होता है।   तोते ने कहा - स्त्री झूठी, लालची और हत्यारी होती है । दोनों का झगड़ा ज्यादा बढ़ गया तो राजा ने कहा - क्या बात है , तुम आपस में क्यों लड़ रहे हो ? मैना ने...

वेताल पच्चीसी - सातवीं कहानी / Vikram Betal stories in hindi

वेताल पच्चीसी की सातवीं कहानी / Vikram Betal stories in hindi    Vikram Betal         मिथलावती नामक नगरी में गुणधिप नाम का राजा राज्य करता था।  उसकी सेवा करने के लिए दूर देश से एक राजकुमार आया । बहुत कोशिशें करने के बाद भी उसकी मुलाकात राजा से न हुई । जो कुछ वह अपने साथ लाया था , सब बराबर हो गया । एक दिन राजा शिकार खेलने गया । राजकुमार भी साथ हो लिया । चलते-चलते राजा एक वन मे पहुंचा । वहां उसके नौकर-चाकर बिछड़ गए।  राजा के साथ अकेला वह राजकुमार रहा।  उसने राजा को रोका।  राजा ने उसकी ओर देखकर पूछा - तू इतना कमजोर कैसे हो रहा है ? उसने कहा - इसमें मेरे कर्म का दोष है । मैं जिस राजा के पास रहता हूँ वह हजारों को पालता है लेकिन उसकी नज़र मुझपर नहीं पड़ती । राजन् छः बातें आदमी को हल्का करती हैं - खोटे नर की प्रीति , बिना कारण हंसी , स्त्री से विवाद , असज्जन स्वामी की सेवा , गधे की सवारी और बिना संस्कृत की भाषा।  और हे राजा पांच चीजें आदमी के पैदा होते ही विधाता उसके भाग्य में लिख देता है - आयु , कर्म , धन , विद्या और यश ।  राजन् जब त...