सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रेत और चीनी / Akbar Birbal ki kahaniya

              
Akbar Birbal stories in hindi
Stories of Akbar Birbal in hindi

शहंशाह अकबर के दरबार की कार्यवाही चल रही थी , तभी एक दरबारी हाथ में शीशे का एक मर्तबान लिए वहां आता है । शहंशाह अकबर ने पूछा - क्या है इस मर्तबान में ?

दरबारी बोला - रेत और चीनी का मिश्रण है ।

'वह किसलिए ?' शहंशाह ने दरबारी से सवाल किया ।

'माफ़ी चाहता हूँ हुजूर ! लेकिन मैं बीरबल की काबिलियत को परखना चाहता हूँ , मैं चाहता हूँ कि बीरबल रेत से चीनी का दाना अलग कर दे ' वह दरबारी बोला ।

शहंशाह अकबर बीरबल की ओर देखकर बोले - देख लो बीरबल ! तुम्हारे लिए रोज एक नई समस्या आ जाती है । अब तुम इस रेत से चीनी को कैसे अलग करोगे ?


'कोई समस्या नहीं हैं हुजूर! यह तो मेरे बाएं हाथ का काम है , कहकर बीरबल ने वह शीशे का मर्तबान उठाया और दरबार से बाहर चले गए ।

बीरबल बाग में पहुंचकर सारा मिश्रण एक आम के पेड़ के चारों ओर बिखेर देते हैं । उन्हें ऐसा करते देख दरबारी ने पूछा कि यह क्या कर रहें हो ?

बीरबल बोले - यह तुम्हें कल पता चलेगा ।

अगले दिन सभी दरबारी और शहंशाह उस पेड़ की नीचे जमा हुए । वहां अब केवल रेत पड़ी थी । चीनी के दाने चीटियां बटोर का अपने बिल में घुस गई । कुछ चीटियां अभी भी चीनी के दाने ले जा रही थी। 

'लेकिन सारी चीनी कहां गई ' दरबारी ने पूछा ।

बीरबल बोले - रेत से अलग हो गयी ।


सभी जोर से हंस पड़े और बीरबल के अक्ल की दाद दी ।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ईश्वर जो करता है अच्छा करता हैं / अकबर बीरबल की कहानियाँ

            Akbar Birbal stories in hindi बीरबल एक ईमानदार और भगवान को मानने वाले व्यक्ति थे । वे प्रतिदिन ईश्वर की आराधना किया करते थे और उनका ईश्वर में पूर्ण विश्वास था । वे हमेशा कहा करते थे कि ईश्वर जो भी करता है वह हमारे भले के लिए ही करता है । शहंशाह अकबर के दरबार में बहुत से ऐसे दरबारी थे जिन्हें बीरबल की ऐसी बातें और बीरबल बिलकुल भी पसंद नहीं थे । वे नहीं चाहते थे कि बीरबल शहंशाह अकबर के खास रहे इसलिए अकबर के दरबार में बीरबल के खिलाफ हमेशा षंडयत्र होते रहते थे । खुद शहंशाह अकबर को भी इस बात का पता था ।  एक बार कि बात है , एक दरबारी जो बीरबल को बिलकुल भी पसंद नहीं करता था ने दरबार में कहा कि ईश्वर ने मेरे साथ कल बहुत बुरा किया । मैं अपने घोड़े के लिए चारा काट रहा था तभी मेरी छोटी ऊँगली कट गई । अब आप ही बताइए बीरबल क्या यह मेरे साथ ईश्वर ने अच्छा किया ? कुछ देर चुप रहने के बाद बीरबल बोले - मेरा अब भी यही मानना है कि ईश्वर जो भी करता है वह अच्छे के लिए करता है  । बीरबल की बात सुनकर वह दरबारी और भी ज्यादा चिढ़ गया और कहा कि एक तो मेरी ऊँगली कट...

वेताल पच्चीसी - चौथी कहानी / Vikram Betal stories in hindi

वेताल पच्चीसी - चौथी कहानी / Vikram Betal stories in hindi     Vikram Betal stories in hindi भोगवती नाम की एक नगरी थी । उसमें रूपसेन राजा राज्य करता था । उसके पास चिंतामणि नाम का एक तोता था।   एक दिन राजा ने उससे पूछा - हमारा ब्याह किसके साथ होगा ? तोते ने कहा - मगध देश की राजकुमारी चन्द्रावती के साथ होगा।   राजा ने ज्योतिषीयों को बुलाकर पूछा तो उन्होंने भी वही कहा। उधर मगध देश की राजकुमारी के पास एक मैना थी । उसका नाम था मदन मञ्जरी । एक दिन राजकुमारी ने उससे पूछा कि मेरा विवाह किसके साथ होगा तो उसने कह दिया कि भोगवती नगर के राजा रूपसेन के साथ । इसके बाद दोनों का विवाह हो गया। रानी के साथ उसकी मैना भी आ गई । राजा-रानी ने तोता-मैना का विवाह करके एक पिंजड़े में बंद कर दिया ।  एक दिन की बात है , तोता-मैना में बहस हो गई।   मैना ने कहा - आदमी बड़ा पापी , दगाबाज और अधर्मी होता है।   तोते ने कहा - स्त्री झूठी, लालची और हत्यारी होती है । दोनों का झगड़ा ज्यादा बढ़ गया तो राजा ने कहा - क्या बात है , तुम आपस में क्यों लड़ रहे हो ? मैना ने...

वेताल पच्चीसी - सातवीं कहानी / Vikram Betal stories in hindi

वेताल पच्चीसी की सातवीं कहानी / Vikram Betal stories in hindi    Vikram Betal         मिथलावती नामक नगरी में गुणधिप नाम का राजा राज्य करता था।  उसकी सेवा करने के लिए दूर देश से एक राजकुमार आया । बहुत कोशिशें करने के बाद भी उसकी मुलाकात राजा से न हुई । जो कुछ वह अपने साथ लाया था , सब बराबर हो गया । एक दिन राजा शिकार खेलने गया । राजकुमार भी साथ हो लिया । चलते-चलते राजा एक वन मे पहुंचा । वहां उसके नौकर-चाकर बिछड़ गए।  राजा के साथ अकेला वह राजकुमार रहा।  उसने राजा को रोका।  राजा ने उसकी ओर देखकर पूछा - तू इतना कमजोर कैसे हो रहा है ? उसने कहा - इसमें मेरे कर्म का दोष है । मैं जिस राजा के पास रहता हूँ वह हजारों को पालता है लेकिन उसकी नज़र मुझपर नहीं पड़ती । राजन् छः बातें आदमी को हल्का करती हैं - खोटे नर की प्रीति , बिना कारण हंसी , स्त्री से विवाद , असज्जन स्वामी की सेवा , गधे की सवारी और बिना संस्कृत की भाषा।  और हे राजा पांच चीजें आदमी के पैदा होते ही विधाता उसके भाग्य में लिख देता है - आयु , कर्म , धन , विद्या और यश ।  राजन् जब त...