सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अकबर की पहेलियां / अकबर बीरबल की कहानियाँ

             
Akbar Birbal images
Stories of Akbar Birbal in hindi

शहंशाह अकबर को पहेलियाँ सुनने और सुनाने का बहुत शौक था । वे दूसरों से पहेली सुनते और अपनी पहेली भी सुनाया करते थे। एक बार अकबर ने बीरबल को एक नई पहेली सुनाई - 'ऊपर ढक्कन नीचे ढक्कन , मध्य - मध्य खरबूजा। मौं छुरी से काटे आपहि , अर्थ तासु नाहि दूंजा । 


बीरबल पहेली सुनकर चकरा गए । उन्होंने कभी ऐसी पहेली नहीं सुनी थी । बोले - हुजूर अगर आप मुझे कुछ दिनों की मोहलत दे तो मैं इस पहेली का अच्छे से अर्थ समझा दूंगा । शहंशाह अकबर ने कहा ठीक है ।


बीरबल अर्थ समझने के लिए तुरंत वहां से चल पड़े और एक गांव पहुंचे । गर्मी का दिन था, धूप और थकान के मारे उनकी हालत खराब हो गई । मजबूरी में वे पास दिख रहे एक घर में गए । घर के अंदर एक लडकी खाना पका रही थी । 


बीरबल ने पूछा - बेटी तुम क्या कर रही हो ? उस लड़की ने कहा - देख नहीं रहे मैं बेटी को पकाती और माँ को जलाती हूँ ।


'अच्छा दो का हाल तो तुने बता दिया , और तेरा पिता कहा है और क्या कर रहा हैं?' बीरबल ने पूछा । 'वह मिट्टी में मिट्टी मिला रहे हैं ।' लडकी बोली ।

बीरबल ने फिर पूछा - तेरी माँ क्या कर रही है ?

लडकी बोली - एक को दो कर रही है ।

बीरबल ने लडकी से ऐसे जवाब की आशा न थी । परंतु वह लडकी थी बुद्धिमान । इसी बीच उसके माता-पिता आ पहुंचे । बीरबल ने उन्हें पूरी बात बताई । लड़की का पिता बोला - मेरी लड़की ने आपको सही उत्तर दिया है । अरहर की दाल अरहर की लकड़ी मे पक रही है । मै अपनी बिरादरी में एक मुर्दा जलाने गया था और मेरी पत्नी पड़ोस में मसूर की दाल दल रही थी । 

बीरबल लड़की की पहेली भरी बातों से बहुत खुश हुए । उन्हें लगा कि शहंशाह अकबर की पहेली का जवाब यही मिल जाएगा । उन्होंने लड़की के पिता से अकबर की पहेली सुनाई ।


उसने कहा कि यह तो बड़ी आसान सी पहेली है । इसका अर्थ है - धरती और आकाश दो ढक्कन है । इनके अंदर निवास करने वाला मनुष्य खरबूजा है । वह उसी तरह मृत्यु आने पर मर जाता है , जैसे गर्मी से मोम पिघल जाता है । '

बीरबल उसकी बुद्धिमानी देखकर खुश हुए और उसे बहुत सारा इनाम देकर आगरा रवाना हुए । शहंशाह अकबर को उनकी पहेली का जवाब दिया । वे बहुत खुश हुए और बीरबल को पुरस्कृत किया ।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वेताल पच्चीसी - चौथी कहानी / Vikram Betal stories in hindi

वेताल पच्चीसी - चौथी कहानी / Vikram Betal stories in hindi     Vikram Betal stories in hindi भोगवती नाम की एक नगरी थी । उसमें रूपसेन राजा राज्य करता था । उसके पास चिंतामणि नाम का एक तोता था।   एक दिन राजा ने उससे पूछा - हमारा ब्याह किसके साथ होगा ? तोते ने कहा - मगध देश की राजकुमारी चन्द्रावती के साथ होगा।   राजा ने ज्योतिषीयों को बुलाकर पूछा तो उन्होंने भी वही कहा। उधर मगध देश की राजकुमारी के पास एक मैना थी । उसका नाम था मदन मञ्जरी । एक दिन राजकुमारी ने उससे पूछा कि मेरा विवाह किसके साथ होगा तो उसने कह दिया कि भोगवती नगर के राजा रूपसेन के साथ । इसके बाद दोनों का विवाह हो गया। रानी के साथ उसकी मैना भी आ गई । राजा-रानी ने तोता-मैना का विवाह करके एक पिंजड़े में बंद कर दिया ।  एक दिन की बात है , तोता-मैना में बहस हो गई।   मैना ने कहा - आदमी बड़ा पापी , दगाबाज और अधर्मी होता है।   तोते ने कहा - स्त्री झूठी, लालची और हत्यारी होती है । दोनों का झगड़ा ज्यादा बढ़ गया तो राजा ने कहा - क्या बात है , तुम आपस में क्यों लड़ रहे हो ? मैना ने...

वेताल पच्चीसी की पहली कहानी / Vikram Betal stories in hindi

   वेताल पच्चीसी की पहली कहानी / Vikram Betal stories in hindi         Vikram Betal stories in hindi काशी में प्रतापमुकुट नामक राजा राज्य करता था।  उसके वज्रमुकुट नाम का एक पुत्र था । एक दिन राजकुमार दीवान के लड़के के साथ जंगल में शिकार खेलने के लिए गया । घूमते-घूमते उन्हें एक तालाब दिखा ।  उसके पानी में कमल खिले थे और हंस किलोल कर रहे थे । किनारों पर घने पेड़ थे , जिनपर पक्षी चहचहा रहे थे । दोनों मित्र वहां रूक गए और तालाब के पानी में हाथ मुंह धोकर महादेव के मंदिर गए । घोड़ो को उन्होंने मंदिर के बाहर बांध दिया । वो मंदिर में दर्शन करके बाहर आए तो देखते क्या है कि एक राजकुमारी अपनी सहेलियों के साथ तालाब में स्नान करने आई थी । दीवान का लड़का तो वही एक पेड़ के नीचे बैठा रहा , पर राजकुमार से न रहा गया । वह आगे बढ़ गया । राजकुमारी ने उसकी तरफ देखा तो वह उसपर मोहित हो गया । राजकुमारी भी उसकी तरफ देखती रही । फिर उस राजकुमारी ने अपने जुड़े में से कमल का फूल निकाला , उसे अपने कान से लगाया , दांत से कुतरा , पैर के नीचे दबाया और फिर छाती से लगा , अपनी सहेलि...

ईश्वर जो करता है अच्छा करता हैं / अकबर बीरबल की कहानियाँ

            Akbar Birbal stories in hindi बीरबल एक ईमानदार और भगवान को मानने वाले व्यक्ति थे । वे प्रतिदिन ईश्वर की आराधना किया करते थे और उनका ईश्वर में पूर्ण विश्वास था । वे हमेशा कहा करते थे कि ईश्वर जो भी करता है वह हमारे भले के लिए ही करता है । शहंशाह अकबर के दरबार में बहुत से ऐसे दरबारी थे जिन्हें बीरबल की ऐसी बातें और बीरबल बिलकुल भी पसंद नहीं थे । वे नहीं चाहते थे कि बीरबल शहंशाह अकबर के खास रहे इसलिए अकबर के दरबार में बीरबल के खिलाफ हमेशा षंडयत्र होते रहते थे । खुद शहंशाह अकबर को भी इस बात का पता था ।  एक बार कि बात है , एक दरबारी जो बीरबल को बिलकुल भी पसंद नहीं करता था ने दरबार में कहा कि ईश्वर ने मेरे साथ कल बहुत बुरा किया । मैं अपने घोड़े के लिए चारा काट रहा था तभी मेरी छोटी ऊँगली कट गई । अब आप ही बताइए बीरबल क्या यह मेरे साथ ईश्वर ने अच्छा किया ? कुछ देर चुप रहने के बाद बीरबल बोले - मेरा अब भी यही मानना है कि ईश्वर जो भी करता है वह अच्छे के लिए करता है  । बीरबल की बात सुनकर वह दरबारी और भी ज्यादा चिढ़ गया और कहा कि एक तो मेरी ऊँगली कट...