सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हरा घोड़ा / अकबर बीरबल की कहानियाँ

             
Akbar Birbal image
Akbar Birbal stories in hindi

एक दिन शहंशाह अकबर घोड़े पर बैठकर शाही बाग में घूम रहे थे । उनके साथ बीरबल भी थे । चारों तरफ हरे हरे वृक्ष और हरी हरी घास देखकर अकबर को बहुत आनंद आ रहा था , तभी उनके मन में आया बगीचे की सैर के लिए उनका घोड़ा भी हरा होना चाहिए था ।  


शहंशाह अकबर ने बीरबल से कहा - बीरबल तुम मुझे सात दिन के अंदर हरे रंग का घोड़ा लाकर दो वरना अपनी शक्ल मुझे मत दिखाना । हरे रंग का घोड़ा तो होता ही नहीं है , यह बात बीरबल को भी पता है और अकबर को भी लेकिन शहंशाह अकबर अक्सर ऐसे सवाल बीरबल की परीक्षा लेने के लिए करते थे  । 
उन्हें लगता बीरबल कभी तो हार मानेंगे और कहेंगे हुजूर मुझे इस सवाल का जवाब नहीं मालूम है। अब बीरबल तो अपने जैसे एक ही थे । वे हर सवाल का जवाब एकदम सही और सटीक देते थे और अकबर को मुंह की खानी पड़ती थी । 


बीरबल सात दिनों तक हरे घोड़े की खोज में इधर-उधर भटकते रहे आठवें दिन दरबार में उपस्थित हुए और कहा - हुजूर ! मैंने आपके कहे अनुसार हरा घोड़ा खोज लिया है । 

शहंशाह अकबर को बहुत आश्चर्य हुआ वे बोले - कहां है हरा घोड़ा जल्दी लाओं !

बीरबल बोले - जहाँपनाह , घोड़ा तो आपकों मिल जाएगा , मैंने बड़ी मुश्किल से उसे ढूंढा है लेकिन उसके मालिक ने दो शर्ते रख दिया है ।


अकबर - क्या ?

बीरबल - पहली शर्त तो यह कि घोडा लेने आपकों स्वयं जाना होगा । 

अकबर - यह तो बड़ी आसान शर्त है , दुसरी शर्त बताओं ?

बीरबल - घोड़ा खास रंग का है इसलिए उसके मालिक की शर्त है कि उसे लाने का दिन भी खास होना चाहिए इसलिए मालिक कहता है कि सप्ताह के सात दिनों को छोड़कर कभी भी आकर उसे ले जाओ । 

बीरबल ने मुस्कुराते हुए कहा जहांपनाह ! हरे रंग का घोड़ा लाना हो तो उसकी शर्तें भी माननी पड़ेगी  ।


बीरबल की चतुराई से शहंशाह अकबर खिलखिला कर हंस पड़े । वे समझ गए कि बीरबल को मूर्ख बनाना सरल नहीं हैं । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वेताल पच्चीसी - चौथी कहानी / Vikram Betal stories in hindi

वेताल पच्चीसी - चौथी कहानी / Vikram Betal stories in hindi     Vikram Betal stories in hindi भोगवती नाम की एक नगरी थी । उसमें रूपसेन राजा राज्य करता था । उसके पास चिंतामणि नाम का एक तोता था।   एक दिन राजा ने उससे पूछा - हमारा ब्याह किसके साथ होगा ? तोते ने कहा - मगध देश की राजकुमारी चन्द्रावती के साथ होगा।   राजा ने ज्योतिषीयों को बुलाकर पूछा तो उन्होंने भी वही कहा। उधर मगध देश की राजकुमारी के पास एक मैना थी । उसका नाम था मदन मञ्जरी । एक दिन राजकुमारी ने उससे पूछा कि मेरा विवाह किसके साथ होगा तो उसने कह दिया कि भोगवती नगर के राजा रूपसेन के साथ । इसके बाद दोनों का विवाह हो गया। रानी के साथ उसकी मैना भी आ गई । राजा-रानी ने तोता-मैना का विवाह करके एक पिंजड़े में बंद कर दिया ।  एक दिन की बात है , तोता-मैना में बहस हो गई।   मैना ने कहा - आदमी बड़ा पापी , दगाबाज और अधर्मी होता है।   तोते ने कहा - स्त्री झूठी, लालची और हत्यारी होती है । दोनों का झगड़ा ज्यादा बढ़ गया तो राजा ने कहा - क्या बात है , तुम आपस में क्यों लड़ रहे हो ? मैना ने...

वेताल पच्चीसी की पहली कहानी / Vikram Betal stories in hindi

   वेताल पच्चीसी की पहली कहानी / Vikram Betal stories in hindi         Vikram Betal stories in hindi काशी में प्रतापमुकुट नामक राजा राज्य करता था।  उसके वज्रमुकुट नाम का एक पुत्र था । एक दिन राजकुमार दीवान के लड़के के साथ जंगल में शिकार खेलने के लिए गया । घूमते-घूमते उन्हें एक तालाब दिखा ।  उसके पानी में कमल खिले थे और हंस किलोल कर रहे थे । किनारों पर घने पेड़ थे , जिनपर पक्षी चहचहा रहे थे । दोनों मित्र वहां रूक गए और तालाब के पानी में हाथ मुंह धोकर महादेव के मंदिर गए । घोड़ो को उन्होंने मंदिर के बाहर बांध दिया । वो मंदिर में दर्शन करके बाहर आए तो देखते क्या है कि एक राजकुमारी अपनी सहेलियों के साथ तालाब में स्नान करने आई थी । दीवान का लड़का तो वही एक पेड़ के नीचे बैठा रहा , पर राजकुमार से न रहा गया । वह आगे बढ़ गया । राजकुमारी ने उसकी तरफ देखा तो वह उसपर मोहित हो गया । राजकुमारी भी उसकी तरफ देखती रही । फिर उस राजकुमारी ने अपने जुड़े में से कमल का फूल निकाला , उसे अपने कान से लगाया , दांत से कुतरा , पैर के नीचे दबाया और फिर छाती से लगा , अपनी सहेलि...

ईश्वर जो करता है अच्छा करता हैं / अकबर बीरबल की कहानियाँ

            Akbar Birbal stories in hindi बीरबल एक ईमानदार और भगवान को मानने वाले व्यक्ति थे । वे प्रतिदिन ईश्वर की आराधना किया करते थे और उनका ईश्वर में पूर्ण विश्वास था । वे हमेशा कहा करते थे कि ईश्वर जो भी करता है वह हमारे भले के लिए ही करता है । शहंशाह अकबर के दरबार में बहुत से ऐसे दरबारी थे जिन्हें बीरबल की ऐसी बातें और बीरबल बिलकुल भी पसंद नहीं थे । वे नहीं चाहते थे कि बीरबल शहंशाह अकबर के खास रहे इसलिए अकबर के दरबार में बीरबल के खिलाफ हमेशा षंडयत्र होते रहते थे । खुद शहंशाह अकबर को भी इस बात का पता था ।  एक बार कि बात है , एक दरबारी जो बीरबल को बिलकुल भी पसंद नहीं करता था ने दरबार में कहा कि ईश्वर ने मेरे साथ कल बहुत बुरा किया । मैं अपने घोड़े के लिए चारा काट रहा था तभी मेरी छोटी ऊँगली कट गई । अब आप ही बताइए बीरबल क्या यह मेरे साथ ईश्वर ने अच्छा किया ? कुछ देर चुप रहने के बाद बीरबल बोले - मेरा अब भी यही मानना है कि ईश्वर जो भी करता है वह अच्छे के लिए करता है  । बीरबल की बात सुनकर वह दरबारी और भी ज्यादा चिढ़ गया और कहा कि एक तो मेरी ऊँगली कट...